फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की जनसभा में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया गया

विज्ञापन
विशनह कस्बे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंदर कुमार भारद्वाज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोध? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिशनाह। कस्बे में स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ एडवोकेट मोहिंदर कुमार भारद्वाज शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। प्रमुख रूप से किसानों को अब तक फसलों के नुकसान का मुआवजा न मिल पाना, फसलों को सिंचाई के लिए खेत में पानी न मिल पाना, क्षेत्र की सड़कों की खस्ता हालत और अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया गया। समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यातिथि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं और नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं।
उन्होंने कहा कि आज खेतों में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। परंतु, नहरें गंदगी से भरी पड़ी हैं। सड़कों, गलियों, नालियों की हालत बेहद खराब है। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों का तो महंगाई में इतना बुरा हाल है, कि गरीब परिवार भुखमरी पर आ गए हैं। भाजपा दावे तो बहुत करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें