फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव घराना के किसानों के साथ पूर्व चौ शाम लाल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव घराना के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल के नेतृत्व में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान घराना वेटलैंड के विस्तार में किसानों की भूमि को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराई।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। किसानों के साथ इंसाफ किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने गांव घराना के किसानों का पक्ष रखा और कहा कि घराना वेटलैंड विस्तार में जिन किसानों की भूमि आ रही है उनकी मांग है कि भूमि के बदले भूमि दी जाए। चौधरी ने कहा कि गांव के लोग वेटलैंड के विस्तार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें भूमि के बदले भूमि मिलनी चाहिए। ताकि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर सकें। चौधरी ने कहा कि गांव के सभी परिवार खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है। जब भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी होती है तो इन गांव के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। बिना बंदूक के सीमा की कई पीढ़ियां रक्षा कर रही हैं। गांव के लोगों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें