रियासी। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिला। इस दौरान जिले को टूरिज्म सेक्टर में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद जिले में श्री शिवखोड़ी धाम भी है, जहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस के अलावा कई पर्यटक स्थल और धार्मिक स्थान भी हैं।
बक्कल के पास विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल बन रहा है। पूर्व राज्यमंत्री ने नगर में मौजूद पशु चिकित्सालय की जगह को म्यूनिसिपल कमेटी के अधीन करने की मांग की, ताकि नगर का विस्तार हो सकें। बन टोल प्लाजा पर जिलावासियों से वसूले जा रहा टैक्स को कम करने या माफ करने की मांग की। घोषित मदर चाइल्ड मेटरनिटी यूनिट को शुरू करने व कई पीएचसी को अपग्रेड करने की भी गुहार लगाई। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, उपचेयरमैन योगराज रैना सहित कई लोग मौजूद रहे।