फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठोली से गुलाबगढ़ पहुंची मां चंडी की पवित्र छड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। अठोली से निकली प्रसिद्ध मचैल माता की पवित्र छड़ी वीरवार शाम को तीसरे पड़ाव के लिए गुलाबगढ़ पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। सर्व शक्ति सेवक संस्था के प्रधान नेक राम मन्हास के नेतृत्व में आयोजित छड़ी यात्रा में राजू जैन, निर्मल सिंह, नंदा और दीपांकर गुप्ता मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी सहित अन्य दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

आस्था से ओतप्रोत श्रद्धालुओं ने रास्ते में पवित्र छड़ी का फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान मां के जयकारों से पूरा गुलाबगढ़ गूंजता रहा। एसडीएम वरुण चाढ़क और थाना प्रभारी एसएस बंद्राल ने भी छड़ी का स्वागत किया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह गुलाबगढ़ से रात्रि विश्राम के चौथे पड़ाव के लिए चिशोती के लिए यात्रा निकलेगी। इसके लिए 13 किलोमीटर वाहन से जसनई नामक जगह तक जाएंगे, जहां से पैदल यात्रा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें