फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतों को बख्शा नहीं जाएगा

विज्ञापन
meeting
विज्ञापन
रामबन। सद्भाव बिगाड़ने और धर्मनिरपेक्षता के ताने-बाने को तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। यह देश विभिन्न धर्म और समुदायों की संस्कृति को अपने में समेटे हुए है। यह एकता और प्रेम व्यवहार सदैव बना रहेगा।
विज्ञापन

यह बात खाद्य एवं जनवितरण विभाग के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को यहां कही। मंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और उनके शीघ्र निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने मंत्री से मुलाकात की। इनमें डीडीसी सदस्य, बीडीसी, पार्षद, सरपंच, पंच यूथ क्लब के प्रतिनिधि और प्रमुख नागरिक शामिल थे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की विकासात्मक जरूरतों की मांगों को पेश किया। मांगों में विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के कारण क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के लिए व्यापक वनरोपण योजना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्डों का विभाजन छूटे हुए लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए आवास प्लस पोर्टल खोलना दूर-दराज में अधिक राशन डिपो खोलना शामिल हैं।
बाढ़ और ग्रामीण क्षेत्र बर्फ से ढके क्षेत्रों के लिए 3 माह का राशन अग्रिम में डंपिंग और वितरण विकास परियोजनाओं के निष्पादन के लिए वन मंजूरी ताजा बीपीएल सर्वेक्षण का संचालन पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण पर्याप्त पीने योग्य पानी का प्रावधान वन भूमि से अतिक्रमण हटाना पोगल पेरिस में केवी या जेएनवी खोलना बटोत-सनासर रोड का निर्माण गुंडी धरडम के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल और बैंक शाखा रियायती दरों पर जलाऊ लकड़ी की उपलब्धता पंचायत घरों का निर्माण प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के लिए घई पंचायत सड़क संपर्क में सुधार एवं फुटब्रिज का निर्माण और अलावा स्टेडियम निर्माण।
विज्ञापन

बाद में मंत्री ने सार्वजनिक महत्व की विभिन्न परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया उन्होंने जिला अस्पताल रामबन के 750 एमपीएल क्षमता का आक्सीजन प्लांट डिजिटल एक्स-रे मशीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें