जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू ने शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें एसबी दास को शाखा अध्यक्ष, जबकि शैंबर सिंह सचिव को चुना गया।
शनिवार को शाखा परिषद की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई थी। इसमें नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री कामरेड शिवदत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने का आह्वान किया। कहा कि एनआरएमयू का इतिहास रहा है कि वह हमेशा रेल कर्मचारियों की परेशानी के समय खड़ी रही है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से 12 से 14 नवंबर को अमृतसर में होने वाले 73वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने की अपील की। कार्यकारिणी में शाखा उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा, ज्योति सरोच व अन्य, जबकि शाखा उप सचिव अब्दुल रशीद, सतिंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र आदि को नियुक्त किया गया है।