फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडल, चंग के लिए 1.12 करोड़ से बनेगी नई सिंचाई योजना : शर्मा

Wed, 10 May 2023 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। ब्लॉक चौकी चौरा की पंचायत मजूर के गांव संडल और चंग के लिए 1.12 करोड़ की लागत से सिंचाई की नई योजना बनाई जाएगी, जिसका किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। यह जानकारी भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दी। इस दौरान ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चौरा में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने लिफ्ट इरिगेशन स्कीम मेयाड़ी गुडा पनाडा, फंडवाल, मिनी कठार, काह आदि के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इनका विकास किया जाएगा। उन्होंने इनकी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने को कहा, ताकि संबंधित किसानों को लाभ मिल सके। सुरेश शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा इस साल 2.90 करोड़ की लागत से सरंक्षण कार्य किए जाएंगे, जिसमें नोनाथ-धन्ना जलाडा नाला, गोदन नरडी नाला, कठार-कयूर व इसके साथ सटे अन्य नाले शामिल हैं। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। अक्सर नालों में बाढ़ आने से किसानों की जमीनों को काफी नुकसान पहुंचता है। जहां सरंक्षण कार्य करने की जरूरत है उसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिंचाई विभाग जनक राज शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बाढ़ नियंत्रण विभाग अजय गुप्ता, एईई पीयूष शर्मा, एईई जगमोहन, जेई अंचल कुमार, जेई नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें