फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुनिश्चित की जाए कस्बे में सफाई व्यवस्था

Wed, 10 May 2023 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के वार्ड 11 में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश डीसी अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को वार्ड का दौरा कर नगर परिषद के अधिकारियों को दिए हैं। इससे पहले जिला अस्पताल का औचक दौरा कर मरीजों और तीमारदारों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही रजिस्टर की जांच कर स्टॉफ की उपस्थिति के बारे में भी जाना है।
विज्ञापन

डीसी ने जिला अस्पताल के औचक दौरे के दौरान चिकित्सा अधीक्षक से मरीजों और तीमारदारों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने डीसी को बताया कि थोड़ी सी बीमारी वाले मरीजों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है। इस पर डीसी ने कहा की ऐसा नहीं होगा। मरीजों को जिला अस्पताल में ही उचित उपचार दिया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विधि भी मौजूद रहे। बाद में उन्होंने नगर परिषद के वार्ड 11 का दौरा अधिकारियों से साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। वहीं, कस्बे की साफ सफाई को सूचारु बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर परिषद के सीईओ अमित चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें