लबा राम गांधी लोगों को सोबोधित करते हुए।
विजयपुर। स्वांखा मोड़ पर मंगलवार को पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों की बैठक हुई। यह बैठक पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी के अध्यक्ष लब्बा राम गांधी की देखरेख में हुई। बैठक में लब्बा राम गांधी ने बताया कि 24 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह जम्मू आ रहे हैं। तहसील स्तर बनाई गई कमेटी उनका भव्य स्वागत करेगी। जो हमें जम्मू में पूर्ण नागरिकता का अधिकार दिलाया, उसका हम धन्यवाद करेंगे।
लब्बा राम गांधी ने कहा कि 370 और 35 ए हटने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू में पहला दौरा है। पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी जितना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री का शुक्रिया अदा करें उतना कम है। क्योंकि हम 70 साल से नागरिकता पाने के लिए भटक रहे थे। इन दोनों ने हमारी आवाज सुनीं और हमें पूरा अधिकार दिया। हम अमित शाह का जम्मू में जुलूस की शक्ल में स्वागत करेंगे। संवाद