फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खराब फसल के मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। नंबरदार तथा चौकीदार यूनियन खौड़ की तरफ से सोमवार को तहसील में मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान नंबरदार ठाकुर सिंह ने की। नायब तहसीलदार बालकृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य समस्या धान तथा गेहूं की खराब फसल के मुआवजे की मांग रही। चौकीदारों तथा नंबरदारों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की धान की फसल खेतों में खराब हो गई और गेहूं की फसल बीज नहीं पाए। किसानों के नुकसान की जल्द भरपाई की जाए।
विज्ञापन

नंबरदारों ने कहा कि सरपंचों तथा पंचों की तरफ से जो सूची तैयार की गई उसमें पक्षपात किया गया। जिन लोगों ने उन्हें वोट दिए वह उनको प्राथमिकता दे रहे, जिसको देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कि सूची तैयार करने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया जाए जिसमें पटवारी, नंबरदारों तथा चौकीदार को शामिल किया जाए। बैठक में सड़क की खस्ताहाल पर भी चर्चा की गई। नंबरदारों ने कहा कि हमारा वेतन भी बढ़ाया जा। सीमावर्ती गांव के लोगों के लिए गोलीबारी से बचने के लिए बनाए गए बंकर की सफाई करने तथा उनमें बिजली-पानी उपलब्ध करने तथा संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई । बैठक में नंबरदार खैरू राम मट्टू, रतन सिंह, चूड़ सिंह शाम सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें