फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को पति ने छोड़ दिया, कहीं ससुराल में किया जा रहा प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महिलाओं की समस्याओं के निदान के लिए कन्वेशन सेंटर में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम हुआ। इसमें दूरदराज इलाकों से पहुंची महिलाओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के समक्ष शिकायतें रखीं। अध्यक्ष ने शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजोरी की एक महिला ने कहा कि दो साल पहले उसकी शादी हुई। मगर बाद में पति ने छोड़ दिया। अभी तक घर वापस लेने नहीं आया है। बार-बार आग्रह करने पर भी नहीं आ रहा है। इस कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसे उसके पति के पास भेजा जाए। इस महिला के साथ आए उसके भाई ने बताया कि शौहर के घर वाले उसे अब नहीं अपना रहे। इसकी सुनवाई होनी चाहिए।
उधमपुर से आई महिला ने ससुरालियों पर तंग करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी परिस्थितियों पैदा की जा रही हैं, जिसमें उसका रहना मुश्किल हो गया है। इस मामले में आयोग हस्तक्षेप करे। इसी तरह महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में आईं अन्य महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं को रखा। अधिकतर समस्याएं ससुराल में प्रताड़ना, पति से अनबन से संबंाित थीं। महिलाओं ने शिकायत पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें