फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की मसौदा सूची पर एक हफ्ते में दर्ज कराएं आपत्तियां, दें सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी अवनी लवासा ने वीरवार को राजनीतिक दलों के नेताओं से बैठक की। इसमें परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत तैयार की गई मतदान केंद्रों की मसौदा सूची की जानकारी दी। साथ ही एक हफ्ते में आपत्तियां दर्ज करवाने सहित सुझाव देने की अपील की। बताया कि एक सितंबर से मतदाता सूचियों का निर्माण शुरू हो जाएगा, जो तीस सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा, कांग्रेस, नेकां, पीडीपी, बसपा और आप के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों व नई मतदाता सूचियों केे संबंध में कई सुझाव भी दिए। जिला चुनाव अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बूथ स्तर के अधिकारियों को परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत कार्य करने के लिज विशेष पशिक्षण दिया जा रहा हैं। ऐसे में मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए मतदान केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें