जम्मू। पार्षद ठेकेदारों की ओर से करवाए जा रहे कार्यों संतुष्ट नहीं हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इसलिए इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी काम को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। यह निर्देश डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने बैठक के दौरान दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही मंजूरी नहीं मिलने से रुके हुए कार्यों की भी जानकारी ली। इंजीनियरिंग विभाग ने कनिष्ठ अभियंता सहित कर्मचारियों की कमी का मामला भी उठाया। बताया कि इस वजह से कर्मियों पर काम का बोझ पड़ रहा है। डिप्टी मेयर ने इस समस्या पर नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर कदम उठाने का आश्वासन दिया। गौरतलब रहे सदन की बैठक में कई पार्षद ठेकेदारों द्वारा करवाए गए काम से असंतुष्ट दिखे थे। इसके साथ ही उन्होंने काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे।