जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू कश्मीर सिडको और सिकाप निगम की इकाइयों को अधिक जीवंत और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आधुनिक और प्रभावी तरीकों को नियोजित करने पर जोर दिया है। सलाहकार ने मंगलवार को दोनों निदेशक की बैठकों में कामकाज की समीक्षा की।
नागरिक सचिवालय में जम्मू कश्मीर सिडको के निदेशक मंडल (बीओडी) की 140वीं बैठक में सलाहकार ने निगम को जम्मू कश्मीर की लाभकारी उपयोगिता में से एक बनाने के लिए बल दिया। औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक तंत्र तैयार किया जाए। एमडी सिडको स्मिता सेठी ने निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सलाहकार ने जम्मू कश्मीर जेएंडके सिकाप की 91वीं बीओडीएस की भी बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के पास बकाया राशि को जल्द जारी करें। निगम के कर्मचारियों और अन्य संपत्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाए।