जम्मू। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने संभाग के डीसी को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयोजित बैठक में उपायुक्तों और विभागाध्यक्षों के साथ योजनाओं के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि योजनाओ का उद्देश्य गरीबों के जीवन सतर में सुधार लाना है। इसलिए सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ सौ फीसदी लोगों तक पहुंचे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के निदेशक ने मनरेगा, आवास प्लस और प्रधानमंत्री आवास योजना पर अब तक हुए कार्य की जानकारी दी। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 6587 लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया करवाए गए हैं और 148 औद्योगिक इकाइयों को इंसेंटिव मुहैया करवाया गया है।