फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गतिविधियां दर्शाने वाली झांकियां निकालेंगे सभी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। उपायुक्त विकास कुमार शर्मा ने वीरवार को डीसी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इसमें 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि मुख्य समारोह स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा में होगा जहां मुख्यातिथि तिरंगा फहराएंगे, और परेड की सलामी लेंगे। खेल परिषद (प्रभारी स्पोर्ट्स स्टेडियम डोडा) के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि स्टेडियम में चल रहे कार्यों को इस तरह से अंजाम दिया जाए कि इससे राष्ट्रीय आयोजन में बाधा न आए।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईआरपी, सीआरपीएफ, एफपीएफ, एसएसबी, सीनियर और जूनियर एनसीसी विंग, सरकारी और निजी स्कूली बच्चों और जिला पुलिस बैंड की टुकड़ियां मार्च पास्ट में भाग लेंगी। इसी प्रकार निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की स्थानीय संस्कृति और देशभक्ति का प्रदर्शन करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

झांकियों के संबंध में उपायुक्त ने सभी विभागों को अपनी-अपनी झांकी पूर्व के अनुसार तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि झांकियां अपने विभाग की मुख्य गतिविधियों पर प्रकाश डालें। डीसी ने सभी विभागों को अगले सात दिनों के भीतर अपने संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया, ताकि सम्मान ट्राफियां अग्रिम रूप से उपलब्ध कराई जा सकें। उपायुक्त ने समारोह को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए अधिकारियों को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए सभी विभागों एवं पंचायती राज संस्थाओं के समन्वय से अभियान के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त पंचायत डोडा को सौंपी गई।
-----
आवश्यक झंडों की संख्या का आकलन करें अधिकारी
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को प्रोत्साहित करने के लिए 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और डीसी ने अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले भर में संस्थागत और आवासीय भवनों पर फहराने के लिए आवश्यक झंडे की मांग का आकलन करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें