फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरामिलट्री सैनिकों के साथ हर जगह सौतेला व्यवहार हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को कामेश्वर मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मुरजीत सिंह ने की। इसमें बड़ी संख्या में भूतपूर्व पैरामिलिटरी सैनिक शामिल हुए।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि पैरामिलट्री सैनिकों के साथ हर जगह सौतेला व्यवहार होता आ रहा है। सरकार के इस रवैये को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। अब आंदोलन को क्रांतिकारी बनाया जाएगा। आंदोलन की चिंगारी को संसद भवन तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक हमारी मुख्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं। क्रांतिकारी मिशन में शामिल होने के लिए पैरामिलट्री का हर भूतपूर्व सैनिक कृत संकल्पित होगा और करो या मरो का नारा होगा। हमारे हक की लड़ाई है। हम हर हाल में अपना हक लेकर रहेंगे।
सभा में अपने हक के लिए नारेबाजी भी की गई। बैठक सुरजीत सिंह, राम लाल डोगरा, बलदेव राज, सोम नाय, थोडू राम, चग्गर सिंह, मोहन लाल, बोध राज, मदन ताल सतपाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें