दोमाना। सीआरपीएफ की 121 बटालियन ने भलवाल के कोट गांव में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें एसडीएच भलवाल के डॉ. देवेंद्र सिंह, नीतू शर्मा, सुनीता कुमारी, अमित कुमार और सीआरपीएफ 38 बटालियन के डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।
जिन्हें ज्यादा दिक्कत थी, उन्हें जीएमसी जम्मू भी रेफर किया गया।
शिविर का आयोजन सीआरपीएफ 121 बटालियन के कमांडेंट हीरानगर और कठुआ प्रहलाद पासवान की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद सिंह बिष्ट, सहायक कमान अधिकारी रवि चंद्र, बीडीसी भलवाल कुलदीप राज, जेडईओ भलवाल वीना गुप्ता, जेडपीओ भलवाल दविंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह, काला खान आदि मौजूद थे। संवाद