जम्मू विश्वविद्यालय में एमएड प्रोग्राम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग बुधवार को होगी। जम्मू विश्वविद्यालय समेत राजीव गांधी कालेज आफ एजुकेशन कठुआ और भारतीय कालेज आफ एजुकेशन उधमपुर में कुछ सीटों पर प्रवेश के लिए यह काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया जा रहा है।
छात्रों को एजुकेशन के पीजी डिपार्टमेंट में रिपोर्ट करना होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. रेनू नंदा के मुताबिक काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगा। दोपहर साढ़े 12 बजे इसके आधार पर सूची चस्पा कर दी जाएगी। कांउसिलिंग सत्र दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा।