फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू कश्मीर की चिंता है: राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जम्मू कश्मीर की चिंता है और पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ के प्रभावितों को केंद्र की ओर से अधिकतम संभव सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने पवित्र अमरनाथ गुफा में दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैं राज्य सरकार को राहत एवं पुनर्वास के लिए भविष्य में अधिकतम संभावित सहायता का आश्वासन देना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी को भी जम्मू कश्मीर की चिंता है।' बाढ़ प्रभावितों के लिए 1600 करोड़ रूपए के हाल के पैकेज के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी सहायता एक बार में नहीं देती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह किश्तों में दी जाती है। हमने कुछ धनराशि दी है, पहले उसे व्यय किया जाना चाहिए।' उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा संवेदनशील है और पिछले साल सितंबर में बाढ़ आने के शीघ्र बाद उसने कार्रवाई की।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से कहा कि वह मौसम के बदलावों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जरूरी एहतिहयात बरते ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के साथ ही उन्हौने फैसला लिया था कि वह यात्रा के पहले दिन जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की गई।

उन्होंने कहा कि वह यात्रा के लिए बनायी गई सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं साथ ही यात्रियों को हर संभव बेहतर सुविधायें मुहैया करवाने के लिए हर तरह के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यात्रियों को बेहतर सुविधायें देने के लिए कड़े से कड़े कदम उठायें जाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें