फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राहुल मेहरा निवासी वार्ड नंबर-3 बाड़ी ब्राह्मणा घर में पंखे से लटका मिला। जबकि दूसरे मामले में मृतक अचेत अवस्था में पाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राहुल मेहरा घर पर ही था। जब बड़ी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा खुलने पर देखा कि राहुल पंखे से लटका था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा बंधा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, और युवक को जीएमसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में अजय सिंह निवासी बस्सी कलां बाड़ी ब्राह्मणा घर में अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें