फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में सर्विस राइफल से चली गोली, जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के स्टील ब्रिज के पास सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

कस्बे के चिनाब दरिया के पास सेना यूनिट की गोल्फ मैदान के पास मंगलवार दोपहर को ड्यूटी पर 24 फील्ड रेजिमेंट में तैनात गुरविंदर सिंह (27) निवासी गुरदासपुर, पंजाब सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेना अस्पताल अखनूर में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने के कारण का पता नहीं चल सका। घरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया गया। थाना प्रभारी खरति मान खजूरिया ने बताया कि सेना के जवान की गोली लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें