फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mata Vaishno Devi: पहले भी दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं दर्शन के लिए आने वाले भक्त

Sat, 01 Jan 2022 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। आइए जानते हैं, इससे पहले श्रीमाता वैष्णो देवी के पास हुए हादसों के बारे में। 
विज्ञापन
vaishno devi incident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर माता वैष्णो देवी भवन में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में अब तक कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस भगदड़ में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। आइए जानते हैं, इससे पहले श्रीमाता वैष्णो देवी के पास हुए हादसों के बारे में। 
विज्ञापन


वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दुकान में सिलिंडर फटा, पांच लोग घायल
22 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित बाजार की दुकान में सिलिंडर में धमाके हो गया। जिसमें पांच लोग झुलस गए। जोरदार आवाज आने से अफरातफरी मच गई। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को आनन फानन अर्धकुंवारी डिस्पेंसरी पहुंचाया गया, जहां से तीन को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

धमाका सुनकर दहशत में आ गए लोग
यात्रा मार्ग पर धमाके के बाद दहशत का माहौल बन गया। हालांकि बाद में घटना का पता चलने पर हालात सामान्य हो गए। घटनास्थल पर पहुंचा हर कोई दुकान का हाल जानने को उत्सुक था। धमाके के साथ आग लगने पर सामान को भी नुकसान पहुंचा। सामान दूर-दूर तक बिखर भी गया था।
विज्ञापन




वैष्णो देवी में लगी आग में काउंटिंग रूम के साथ सामान जला
9 जनवरी 2021 को मां वैष्णो देवी भवन के पास कालिका कांप्लेक्स स्थित काउंटिंग रूम में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। काउंटिंग रूम का फर्नीचर, सात एसी और रुपये गिनने वाली मशीन राख हो गई। हालांकि मशीन में कोई नकदी नहीं थी। मौके पर मौजूद दमकल और पुलिस कर्मियों सहित सीआरपीएफ के जवानों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह घटना प्राकृतिक गुफा से मात्र सौ मीटर दूर हुई थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, एक महिला श्रद्धालु की मौत
30 जनवरी 2017 को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी से पहले देवी द्वार क्षेत्र में भूस्खलन से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई थी। तीन बच्चों समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए थे। खराब मौसम से चलते बैटरी कार सेवा भी स्थगित कर दी गई थी।

वैष्णो देवी भवन पर वाहन की चपेट में आने से महिला श्रद्धालु की मौत
18 जून 2021 को मां वैष्णो देवी भवन पर मार्केट के पास अपने परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई एक महिला श्रद्धालु की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। महिला श्रद्धालु की पहचान संदूर देवी पत्नी चतुरा राम निवासी वार्ड नंबर 11, बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें