श्रीनगर में सेना ने मंगलवार को आतंकियों की आशंका के चलते कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चलाया। इसके अलावा कुलगाम में भी कई घंटे कासो जारी रहा। कुछ हाथ न लगने पर अभियान को स्थगित करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के श्रीनगर के बटमालू इलाके की फिरदौस कालोनी, खादी मिल समेत कई मोहल्लों में सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी।
इस तलाशी अभियान के दौरान सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा बाहरी घेरा संभाला गया था, जबकि सेना के जवानों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया।