फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद होटलों में चला सर्च आपरेशन

Tue, 18 Jul 2017 12:01 AM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑशेन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर के बस स्टेंड और रेजीडेंसी रोड स्थित होटलों में सर्च आपरेशन चलाया गया। संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने कई जगह पर नाके लगाए गए। पुलिस ने श्री अमरनाथ यात्रियों पर हमला और बस स्टैंड हमले के बाद विशेष तलाशी अभियान चलाया है। नगर में भी आतंकी अफवाहों की सूचना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


धर्मनगरी कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर सोमवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि तीन लश्कर आतंकी जम्मू संभाग के किसी शहर के होटल में रुके हैं। इसके चलते क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ और पुलिसकर्मियों ने कसबे के विभिन्न होटलों की घेराबंदी कर जांच की।

होटलों की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए कि किसी को भी बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं दें। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी होटल में लश्कर के तीन आतंकी रुके हैं। इसी को देखते हुए धर्मनगरी में भी पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता के अनुसार फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं है। होटलों के रिकार्ड पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही है। एएसपी कटड़ा सुमिर कोतवाल ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद धर्मनगरी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से सर्च आपरेशन चलाकर जांच की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें