जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग के सालार गांव में सुरक्षाबलों को आतंकियों द्वारा फायरिंग की खबर मिली थी।
इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। हालांकि इस बारे में सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके मेंं आतंकियों की मौजूदगी का शक है जिसके इनपुट्स के बाद गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।