किश्तवाड़ जिले के ऊपरी मालीपेठ इलाके में भीषण आग लगने के बाद तिमंजिला घर पूरी तरह तबाह हो गया। घर में मौजूद सभी को आसपास रहने वाले लोगों ने बचा लिया। आग लगने की घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। सेना के साथ पुलिस की एक स्थानीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला मकान इमारत राशिद लोन का था।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और पूरी बिल्डिंग को आग से बचा लिया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।