फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले.फयाज की शहादत के बाद आतंक के खिलाफ घाटी में पुलिस भर्ती में शामिल हुए हजारों युवा

Sun, 14 May 2017 03:43 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पुलिस भर्ती में शामिल युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में सैन्य अधिकारी उमर फैयाज की हत्या के बावजूद भी आतंकी तंजीमों की नापाक साजिश कश्मीर के युवाओं में अपनी दहशत पैदा करने में नाकाम रही है। कश्मीरी युवाओं का जोश और आतंक को मात देने की हिम्मत आतंकियों की धमकी पर भारी पड़ती दिख रही है। 
विज्ञापन


कश्मीर में पिछले कई दिनों से चल रही पुलिस भर्ती में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को श्रीनगर में आयोजित सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में दो हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक रियासत के विभिन्न हिस्सों से 67218 अभ्यर्थियों ने 698 पोस्ट के लिए आवेदन किया है जिसमें 31496 जम्मू संभाग और 35722 कश्मीर संभाग से हैं।

शनिवार को बक्शी नगर स्टेडियम में आयोजित शारीरिक परीक्षा में करीब दो हजार युवा पहुंचे। इस बीच युवाओं में पुलिस में भर्ती होकर रियासत की सेवा करने का जज्बा देखा गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने घाटी के युवाओं से बिना भयभीत हुए भर्ती परीक्षा में आने की अपील की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि घाटी में आतंकी युवाओं को पुलिस और सेना में शामिल नहीं होने के लिए धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को ही आतंकियों ने युवाओं में भय पैदा करने के लिए सेना के एक अफसर की शोपियां में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें