फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववाद के मंसूबे तोड़ घाटी में तनाव के बीच सेना भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए सैंकड़ों युवा

Sun, 28 May 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होते युवा - फोटो : ADGPI-INDIAN ARMY
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार अहमद बट की मौत के बाद घाटी में बिगड़े हालात के बाद अलगाववादियों के बंद को नकारते हुए रविवार को कश्मीरी युवक सेना में भर्ती के लिए भारी संख्या में उपस्थित हुए। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा हालात को नकारते हुए हमने सेना में नौजवानों को मौका देने के लिए भर्ती रैली का आयोजना किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया भर्ती के लिए 815 युवाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 799 युवा भर्ती प्रक्त्रिस्या के लिए पहुंचे हैं जिनमें से ज्यादात्तर श्रीनगर और पटन के निवासी है। अधिकारी ने कहा छात्रों ने शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट पहले ही उत्तीर्ण कर लिया है।

आज वह लिखित परीक्षा के लिए आए थे। बता दें कि कश्मीर घाटी में रविवार को हिंसा के कारण उपजे तनाव के बीच कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के कई जिलों में रविवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


कश्मीर में रविवार को बड़गाम, बारामुला, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर में काफी तनाव के बीच भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सब्जार अहमद बट की मौत के बाद घाटी में बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट पर फिर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें