फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों से प्रेम के बिना कश्मीर से मिलन अधूरा: मनीष सिसोदिया

Thu, 18 May 2017 08:02 PM IST
amarujala.com- Written by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने वीरवार को श्रीनगर में कहा कि हिंदुस्तान के बाकी हिस्सों में रहने वाले लोगों की कश्मीर से दिली मोहब्बत के बिना उनका इसके साथ मिलन अधूरा रहेगा। उनको कश्मीर के साथ अपने रिश्ते को पहचानने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर से दिली मोहब्बत तक तक अधूरी है, जब तक लोग कश्मीर के लोगों से प्रेम नहीं करते। ऐसे में कश्मीर के साथ उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाएगा। 

श्रीनगर के एसकेआईसीसी में मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने कहा कि मैं तो कश्मीर अक्सर आता रहा हूं। इससे पहले भी आया हूं। मुझे लगता है कि कश्मीर तो काफी खूबसूरत है ही,  यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं। वे दिल से काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन


मनीष ने यह भी कहा कि देश के अन्य हिस्सों के लोगों को कश्मीर के लोगों से मिलना चाहिए और अपने दोस्ताना रिश्ते बनाने चाहिए। मनीष सिसोदिया श्रीनगर के एसकेआईसीसी में जीएसटी काउंसिल मीट में भाग लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें