फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हिंसा: कश्मीरी छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, विभिन्न कालेजों में फंसे हैं प्रदेश के छात्र

Mon, 08 May 2023 09:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर छात्र संघ ने कहा है कि वह फास्ट-ट्रैक आधार पर सहायता के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारियों और उपराज्यपाल कार्यालय के साथ समन्वय कर रहा है। हम मणिपुर अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
मोबाइल फोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर हिंसा में फंसे कश्मीरी छात्रों के लिए जम्मू कश्मीर छात्र संघ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। संघ ने 9149500623, 6005493904, 6005682883, 6005590847, और 7006028306 नंबर जारी करते हुए है कि यह नंबर मणिपुर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने कहा कि उन्हें कई कश्मीरी छात्रों के फोन आए हैं, जो राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फंसे हुए हैं। इस महत्वपूर्ण समय के दौरान उनकी सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

जो छात्र पेशेवर और गैर-पेशेवर दोनों पाठ्यक्रमों में मणिपुर में पढ़ रहे हैं, वे एसोसिएशन द्वारा प्रदान किए गए हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क कर सकते हैं। एसोसिएशन फास्ट-ट्रैक आधार पर सहायता के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारियों और उपराज्यपाल कार्यालय के साथ समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन


हम मणिपुर अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। तत्काल आधार पर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं, क्योंकि छात्रों के परिवार कश्मीर में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं जहां छात्र स्थित हैं और उनकी सुरक्षा और भलाई के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

छात्रों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर अपना विवरण एक निर्धारित प्रारूप में साझा करें, जिसमें उनका नाम, नंबर, पारिवारिक संपर्क और पता, वर्तमान पता और कॉलेज या विश्वविद्यालय का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें