फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर लाखों ठगे, दो महीने मलेशिया में रखा टूरिस्ट वीजा पर, अब भेजा वापस भारत

Tue, 18 Dec 2018 01:36 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
canada
विज्ञापन
जम्मू के गांधी नगर में ओवरसीज टूर एंड ट्रैवल के मालिक ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। युवक को मलेशिया में ही दो महीने तक टूरिस्ट वीजा पर रखकर वापस भारत भेज दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इस एजेंसी के मालिक के खिलाफ दर्जन भर केस दर्ज हैं। बावजूद इसके वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


आरोप है कि राजोरी जिले के राजनगर बुद्धल के रहने वाले संजीत कुमार से एजेंसी मालिक ने 12 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए हैं। संजीत का कहना है कि वर्ष 2017 में वह जम्मू के गांधीनगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास चलने वाले ओवरसीज टूर एंड ट्रेवल के संपर्क में आया। यहां उसकी बात बारामुला के मोहल्ला काजी हमाम के रहने वाले खुर्शीद अहमद नाजर से बात हुई। खुर्शीद ही ट्रेवल एजेंसी चलाता है। उसने कहा कि वह उसे कनाडा भेजेगा और वहां हर महीने अढ़ाई से तीन लाख रुपये के मासिक पैकेज पर नौकरी भी दिला देगा। इसके लिए खुर्शीद को उसने चेक के जरिये 12 लाख 40 हजार रुपये दिए। 

आरोपी ने संजीत को मलेशिया भेजा और कहा कि यहां से उसे कनाडा भेजेगा। लेकिन 30 दिन वहां टूरिस्ट वीजा पर रखने के बाद चेन्नई भेज दिया। कहा कि तीन दिन चेन्नई में रहे, उसके बाद कनाडा भेजेगा। लेकिन तीन दिन की जगह उसे 20 दिन चेन्नई रखा। दोबारा उसे मलेशिया भेजा और 28 दिन तक वहां रखा। बाद में यह कहकर जुलाई 2017 में वापस भारत भेज दिया कि उसके कुछ दस्तावेज कम हैं। संजीत को पता चल गया कि वह फ्राड है। उसने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी ने उसके पैसे चेक देकर वापस किए, लेकिन यह चेक बाउंस हो गए। अब संजीत ने इसकी शिकायत गांधी नगर थाने और क्राइम ब्रांच जम्मू में भी कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी पकड़ा क्यों नहीं गया
खुर्शीद नाजर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। बावजूद इसके वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। इतना ही नहीं उसका गांधी नगर का कार्यालय भी लगातार चल रहा है। उस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी साउथ विनय शर्मा ने कहा कि इस मामले की संबंधित पुलिस स्टेशन से पूरी जानकारी लेंगे। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें