फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर सीजफायर उल्लंघन, पाकिस्तान की गोलाबारी में युवती की मौत

Thu, 11 May 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
फिर सीजफायर का उल्लंघन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बुधवार की रात नौशेरा सेक्टर में फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में जबरदस्त गोलाबारी की। पाकिस्तानी फायरिंग की चपेट में आकर पुखरनी निवासी 35 साल की अख्तर बी की मौत हो गई। अख्तर के पति मोहम्मद हनीफ गोलाबारी में बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


उन्हें इलाज के लिए नौशेरा अस्पताल लाया जा रहा है। भारत की बोर से भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले तो रुक-रुक कर गोलाबारी की और आधी रात के बाद धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी। आशंका है कि इस फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। 

पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात 10:50 बजे के करीब नौशेरा सेक्टर के झांगड़, सेर, मकड़ी इलाके में मोर्टार और अन्य बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इसके अलावा लाम सेक्टर के खुखरानी और वंदमोरा इलाके में पाकिस्तानी रेंजरों ने रात 11:30 बजे भारी गोलाबारी शुरू की।
विज्ञापन


जो रात 3 बजे तक जारी रही। गोलाबारी की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का आलम व्याप्त हो गया। पिछले दिनों भी पाकिस्तान ने इन्हीं इलाकों में गोलाबारी की थी। देर रात तक गोलाबारी जारी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें