फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एलओसी की फेंसिग काट रहे संदिग्ध को सेना ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 13 Feb 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सेना के जवानों ने किया गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के करमाड़ा क्षेत्र में रविवार को तड़के सेना के जवानों ने एलओसी की फेंसिंग काट रहे एक युवक को गोली मारकर उसे पकड़ लिया। जवानों ने संदिग्ध युवक को फेंसिंग से छेड़छाड़ करते देखा तो उसे ललकारा, लेकिन हरकत नहीं होने पर उसके पैर और बाजू में गोली मारकर काबू किया।
विज्ञापन


घायल युवक को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। डिप्टी एसपी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक शौकत हुसैन (23) मंडी तहसील के बायला गांव का रहने वाला है।

सेना का कहना है कि युवक नियंत्रण रेखा पर लगी फेंसिंग को काट रहा था। उसने तीन लाइटों के तार भी काट दिए थे। जवानों द्वारा ललकारने पर भी वह फेंसिंग काटता रहा। इसके बाद उसके पैरों में गोली मारकर उसे पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेना के जवानों ने किया गिरफ्तार

सेना के जवानों ने किया गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
पुंछ के थाना प्रभारी मोहम्मद अमीन ने बताया कि करमाड़ा क्षेत्र में फेंसिंग के पास संदिग्ध को सेना के चौकस जवानों द्वारा गोली मार कर घायल करने के बाद पकड़ा गया है। प्राथमिक जांच में उसके मामा का कहना है कि युवक शौकत हुसैन की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

वह उनके पास करमाड़ा गांव में ही रह रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वाकई घायल युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें