फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमएएम कॉलेज में आज भी नहीं होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एमएएम कॉलेज में छात्र के दो गुटों के बीच विवाद गहराने के बाद बुधवार दोपहर दो बजे कक्षाएं ठप हो गई थी। वीरवार को कॉलेज बंद रहा। जांच के चलते शुक्रवार को भी पढ़ाई नहीं हो पाई। प्रबंधन के निर्देश के अनुसार विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि छात्रों के साथ संपर्क कर कक्षाएं ठप रहने की जानकारी दें, ताकि कोई भी छात्र कॉलेज न आए। सनद रहे सभागार में बुधवार को कार्यक्रम था। हिंदू समुदाय के छात्र ने मुस्लिम छात्र को कहा कि कुर्सी पर बैठने के लिए आगे जाने का रास्ता दे। इसी बीच अल्ला-हू-अकबर और जय श्री राम के नारेबाजी शुरू हो गई। पूरा माहौल बिगड़ गया।
मौके पर पुलिस ने छात्रों को समझाया और जांच का आश्वासन दिया। अनुशासन समिति ने पहले एक दिन तक कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया था। मामले न सुलझने पर दूसरे दिन भी छात्रों को बुलाया नहीं गया। वहीं, छात्रों का आरोप है कि बाहरी छात्र मारपीट के लिए आ रहे हैं। गेट पर पूछताछ नहीं हो रही। जब मामला गरमा जाता है तो कुछ समय के लिए सख्ती की जाती है। छात्र हरिओम ने कहा कि कई बार प्रशासन से विवाद रोकने की अपील की, लेकिन कोई पाबंदी नहीं लगी। कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई छात्र राष्ट्र और धर्म विरोधी नारे लगाकर भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी का नियम नहीं, इसलिए बढ़ रही घटनाएं
छात्र हर्ष ने कहा कि वर्दी का नियम नहीं है। गेट पर आईकार्ड नहीं देखा जा रहा। इस कारण बाहरियों को कॉलेज में आने का मौका मिल जाता है। प्रशासन को सख्निती करने कर्देश किसी को नहीं दिया है। जिससे हर कोई बिना काम से भी कॉलेज में दाखिल हो जाता और छात्रों को मारपीट करता।छात्रों ने कहा कि इस तरह के मामले कई बार आए। लेकिन दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती । उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ अब सख्य कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें