फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के प्यार ने घर लौटाया माजिद को: महबूबा मुफ्ती

Fri, 17 Nov 2017 10:25 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मां के प्यार ने लश्कर के आतंकी माजिद को घर लौटाया है। वह कालेज छात्र होने के साथ-साथ अच्छा फुटबालर भी था। ट्वीट कर कहा कि मां के प्यार में ताकत होती है। उसकी अपील ने माजिद को लौटाने में मदद की। जब कभी भी युवा हिंसा का रास्ता चुनता है तो सबसे ज्यादा उसका परिवार प्रभावित होता है।
विज्ञापन

आतंकवाद का दामन थामने वाले युवाओं की मन:स्थिति का उन्हें पता है। ज्यादातर युवा इस बेवजह की हिंसा से ऊब चुके हैं। वे घर लौटना चाहते हैं तथा समाज में सम्मान के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन हिंसा का रास्ता उनके लिए छोड़ना इतना आसान नहीं रह जाता है। सामाजिक कलंक का भय उनके इस फैसले पर भारी पड़ता दिखता है।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामने वाले फुटबालर माजिद का दिल मां की पुकार पर पिघल गया। उसने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजिद के पिता ने कहा, सभी का शुक्रिया

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के माजिद खान के आतंकी संगठन लश्कर से तौबा कर मुख्यधारा में वापसी पर उसके पिता इरशाद अहमद खान ने सहयोग के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। कहा कि उसके जाने के बाद वह बेसहारा हो गए थे।
वह काफी खुश हैं कि उनका बेटा वापस आ गया है। हम बुज़ुर्ग दंपत्ति का एक ही सहारा माजिद था और उसके जाने से हमें काफी सदमा पहुंचा था। उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। दो दिनों के बाद बिस्तर से बाहर मस्जिद में शुक्राने की नमाज पढने के लिए निकले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें