फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झिड़ी में बुआ नानकी के दर पर बही आस्था की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में बुआ नानकी देवस्थान पर सुखजंगे बिरादरी की शुक्रवार को वार्षिक मेल धूमधाम के साथ मनाई गई। स्थानीय के साथ दूर से आए बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दर पर माथा टेक आशीर्वाद पाया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन करवा कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग बच्चों को जरूर लेकर आएं ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान-पहचान बढ़े। प्रधान मदन लाल, तरसेम लाल, शम्मी, शिव कुमार, अशोक कुमार, विनोद कुमार, रमेश डोगरा, शाम लाल, निट्टू, सचिन, मनु ने बताया कि देवस्थान 200 साल पुराना है। पहले ये स्थान पाकिस्तान के गांव जोंगेबेंस में था। 1947 के बाद बिरादरी के लोगों ने झिड़ी में स्थापित किया तब से वार्षिक मेल का आयोजन हो रहा है। वहीं, मेल में नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर की परिक्रमा कर बुआ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें