फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कलश यात्रा के साथ अति महाविष्णु यज्ञ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब में वीरवार को कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय चौथे अति महाविष्णु यज्ञ का आगाज हो गया। यह यात्रा महंत मनोज दास की देखरेख में निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, यज्ञशाला की परिक्रमा करने भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एवं डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि कस्बे में अति महाविष्णु यज्ञ के चलते काफी रौनक है। हवन में भाग लेने के लिए कई श्रद्धालुओं ने पहले से हवन कुंड बुक करवा लिए हैं। यज्ञशाला की परिक्रमा करने बालों में भी काफी उत्साह है। रात को रास लीला का भी आयोजन किया जाता है। यज्ञ स्थल के आसपास मेले जैसा माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें