फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: शिवखोड़ी धाम में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, गणों के संग निकली बाबा भोले का बरात

Fri, 17 Feb 2023 02:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु में तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार को शुभांरभ हुआ। इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी तक एक शोभा यात्रा को निकाली गई, जिसमें भगवान शिव की मनमोहक झांकियों को पेश किया गया।
विज्ञापन
Reasi - फोटो : विकास बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसु में तीन दिवसीय मेले का शुक्रवार को शुभांरभ हुआ। जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार, जिला उपायुक्त रियासी बबिला रकवाल, एसएसपी रियासी अमित गुप्ता और अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले का आगाज हुआ। 

विज्ञापन


इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी तक एक शोभा यात्रा को निकाली गई, जिसमें भगवान शिव की मनमोहक झांकियों को पेश किया गया। भगवान भोलेनाथ की बरात को उन के गणों साथ निकाली गई। दर्शनी ड्योढ़ी के पास विशेष पूजा कर यात्रा की शुरुआत करवाई गई। 

पर्यटन विभाग की तरफ से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में रखा गया, जिसमें स्थानीय व प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। सरकारी योजनाएं बताने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई खलल नहीं आने पाए, इसके लिए पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रखे गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें