फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम माधव 23 को आएंगे श्रीनगर, सज्जाद की नाराजगी कर सकते हैं दूर

Sun, 22 May 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राम माधव और सज्जाद लोग - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर में 25 मई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का ताना बुनने वाले राम माधव 23 मई को श्रीनगर आएंगे।
विज्ञापन


वे पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर विधानसभा सत्र में पार्टी के स्टैंड की रणनीति समझाएंगे। इसके साथ ही सज्जाद लोन को मनाकर समाज कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभालने के लिए राजी कर सकते हैं। 

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राम माधव सोमवार को पार्टी के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही उन्हें इस बात की हिदायत दे सकते हैं कि सदन में पार्टी लाइन पर ही रहना है। राष्ट्रवाद से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। इसके खिलाफ बात होने पर उसका पुरजोर विरोध किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही पिछले एक महीने से समाज कल्याण विभाग का कार्यभार न संभाल रहे सज्जाद लोन से भी उनकी बात होगी। सज्जाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी दायित्व चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्हें यह विभाग देने पर भाजपा में सहमति बन गई है।

उम्मीद है कि सज्जाद 23 या 24 मई को कार्यभार संभाल सकते हैं। दरअसल बजट सत्र से पहले कार्यभार संभालने का भाजपा और पीडीपी दोनों पर दबाव था ताकि सदन में इस मसले को लेकर किसी प्रकार की किरकिरी न होने पाए। हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें