फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी गति

Wed, 16 Mar 2022 10:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सिन्हा ने कहा कि अधिक रोजगार; समान विकास, शिक्षा, कौशल विकास, बिजली और पर्यटन पर दिया गया है जोर। जीएसटी प्रतिपूर्ति को 450 और जलापूर्ति के लिए 7750 करोड़ रुपये का प्रावधान।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए 112950 लाख करोड़ रुपये बजट यहां के लोगों की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ आर्थिक विकास में गति लाएगा। इस बजट से जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलाव होगा। बजट में टिकाऊ, समान विकास, अधिक रोजगार, जीवन की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षा, कौशल विकास, बिजली क्षेत्र, पर्यटन, हस्तशिल्प, आदिवासी कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया गया है।  

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का बजट 2022-23 प्रदेश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर में जलापूर्ति के लिए 7750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करते हुए 20 डीडीसी के लिए 10 करोड़ रुपये की दर से 200 करोड़ रुपये और 285 बीडीसी के लिए 25 लाख रुपये की दर से 71.25 करोड़ रुपये विकास कोष के रूप में निर्धारित किए गए हैं। 

किरू और रतले विद्युत परियोजनाओं के लिए 1206 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। दावों की समय पर प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी प्रतिपूर्ति के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जम्मू कश्मीर बैंक लिमिटेड के पूंजीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


मुगल रोड के रखरखाव के लिए रखे 28 करोड़ रुपये 
मुगल रोड के रखरखाव के लिए 28 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसी तरह सीआरआईएफ सड़कों के लिए 400 करोड़, पीएमजीएसवाई सड़कों के लिए 2400 करोड़, नाबार्ड योजना के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। महिला विकास निगम द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

नई कालोनियों के लिए 150 करोड़ का प्रावधान
नई आवासीय कालोनियों के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पुलिस आवास कालोनी के निर्माण के लिए 50 करोड़ और राहत व पुनर्वास के लिए 40 करोड़ रुपये रखे गए हैं। मानसर, सुरुईंसर और सूफी सर्किट सहित नए सर्किट के लिए 70 करोड़ रुपये रखे गए हैं। सीमा क्षेत्र विकास के तहत रखे 600 करोड़ रुपये, समृद्धि सीमा योजना के लिए 50 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें