फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कमान के सेना कमांडर ने घाटी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Wed, 20 Feb 2019 10:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह हाल ही के आपरेशंस के दौरान जैश की टॉप लीडरशिप के खात्मे के बाद उत्पन्न हुए हालातों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। सेना कमांडर दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। उनका श्रीनगर के बादामी बाद स्थित 15वीं कोर के मुख्यालय में कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सेना प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर पहुंचने पर सेना के 92 बेस अस्पताल जाकर हाल ही के ऑपरेशंस के दौरान घायल जवानों से मुलाकात कर उनसे उनका हाल पूछा। उन्हें डॉक्टरों द्वारा 12 सेक्टर के घायल ब्रिगेडियर हरबीर सिंह, डीआईजी साउथ अमित कुमार और अन्य जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। 

उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सेना के कमांडर ने कमांडरों और सैनिकों को उनके साहस और उत्कृष्ट आचरण के लिए बधाई दी। डॉक्टरों और 92 बेस अस्पताल के सहायक कर्मचारियों की तरफ से प्रदान की जा रही सेवा और देखभाल की सराहना करते हुए सेना कमांडर ने घाटी की जीवन रेखा बनने के लिए उनको शाबाशी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने परिचालन और प्रशासनिक पहलुओं पर सेना कमांडर को अपडेट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें