15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।
उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बारामुला के बोनियार में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को एलओसी पर स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेना एलओसी पर या भीतरी इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है। कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।