फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल अंब्रे ने 9 कोर की कमान संभाली

Sun, 29 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल अशोक अंब्रे ने सेना की नौ कोर (राइजिंग स्टार कोर) की कमान संभाल ली। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार अंब्रे ने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी से पद ग्रहण किया, जिन्हें पश्चिम बंगाल में जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नौ कोर की कमान संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल अंब्रे के पास ‘काउंटर टेररिस्ट आपरेशन’ का अच्छा खासा अनुभव है। सेना की नौ कोर पश्चिम कमान के अधीन आती है और इसकी जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों जम्मू, कठुआ और सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सेकेंड टायर सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी है।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल राजीव तिवारी ने कई सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों में सेना को भागीदार बनाने के साथ ही सीमांत इलाकों के युवाओं के बीच खेल गतिविधियों का संचालन कर सेना और अवाम को जोड़ने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल और प्रशासन के साथ सेना का आपसी तालमेल बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें