फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Elections : सोशल मीडिया पर फालोअर्स में उमर अब्दुल्ला जुगल और आजाद से आगे, जितेंद्र सिंह की स्थिति भी अच्छी

Sun, 21 Apr 2024 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर से जुड़े नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के एक्स अकाउंट पर सबसे ज्यादा 3.1 मिलियन तो भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र सिंह के फेसबुक पर सबसे ज्यादा एक मिलियन फालोअर्स हैं। 
विज्ञापन
नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में युवा पीढ़ी से जुड़ने के लिए राजनेता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर युवाओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से जुड़े नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के एक्स अकाउंट पर सबसे ज्यादा 3.1 मिलियन तो भाजपा नेता डॉ. जितेंद्र सिंह के फेसबुक पर सबसे ज्यादा एक मिलियन फालोअर्स हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफार्म की ताकत को समझते हुए राजनेता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय हैं। उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह के जहां फेसबुक पर 1 मिलियन फालोअर्स हैं, तो एक्स पर 74.5 लाख और इंस्टाग्राम पर 11.2 लाख फालोवर्स हैं। इसी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह का एक्स पर अकाउंट नहीं मिला, जबकि फेसबुक पर 1.02 लाख व इंस्टाग्राम पर 18.9 लाख फालोअर्स हैं। बारामुला सीट से प्रत्याशी और नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के एक्स पर 3.1 मिलियन, फेसबुक पर 11.6 लाख और इंस्टाग्राम पर 57.3 लाख फालोअर्स हैं। 

फालोअर्स के मामले में जुगल किशोर पीछे
वहीं अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी के एक्स पर 14.9 लाख, फेसबुक पर 150 लाख, और इंस्टाग्राम पर 97.3 लाख फालोअर्स हैं। वहीं पूर्व मुखयमंत्री गुलाम नबी आजाद के एक्स पर  15.7 लाख  और फेसबुक पर  73.7 लाख फालोवर्स हैं। भाजपा नेता और जम्मू संसदीय सीट से प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के फेसबुक पर 1.43 लाख वहीं एक्स पर 16.2 लाख फालोवर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें