फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी लॉर्ड गुशी टीम, लोगों ने सेना के प्रयासों को सराहा

Mon, 01 Nov 2021 10:25 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ ही अक्तूबर महीने में युवाओं के लिए सेना की ओर से कई आयोजन किए गए। जिसमें 'पेडल फॉर पीस' साइकिलिंग रेस आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 40 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लिया। महिला सशक्तिकरण के लिए 'यूनिटी रन फॉर फन' का आयोजन किया गया जिसमें 142 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के हंदवाड़ा में यूनिटी डे के अवसर पर बटालियन ने यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य फोकस युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ाना और प्रतिभा की पहचान करना था।

विज्ञापन


यूनिटी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 16 अक्तूबर से शुरू हुआ। जिसमें 24 स्थानीय टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें लॉर्ड गुशी टीम चैंपियन के रूप में उभरी। इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही कोविड वारियर ताहिरा बेगम को भी सम्मानित किया, जिन्होंने घर-घर जाकर टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ब्रिगेडियर एके पांडे, कमांडर 8 सेक्टर आरआर भी कार्यक्रम के समापन के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय आबादी के साथ बातचीत की और क्षेत्र में शांति, शांति और विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए तरतपुरा ब्लॉक के सभी लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुनर्गठन के दो साल: इन ऑपरेशन से टूटी आतंक की कमर, अलगाववादियों की सोच और साजिश का हुआ पर्दाफाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें