फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने महिला से 4 हजार व पांच सोने की अंगूठियां छीन कर लुटेरे फरार

विज्ञापन
झपटमारी का शिकार महिला पुलिस को जानकारी देते हुए। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। मुख्य बाजार में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पैदल चल रही महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। महिला के अनुसार पर्स में चार हजार रुपये और सोने की पांच अंगूठियां थीं। महिला आरएस पुरा की रहने वाली है। वह बिश्नाह अपने मायके आई थी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला नीलम देवी बताया कि सोमवार की दोपहर में वह मुख्य बाजार किसी काम से जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया और फरार हो गए। जब तक वह शोर मचाती लुटेरे फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि पर्स में 4 हजार और सोने की पांच अंगूठियां थीं। हालांकि आसपास के लोगों ने भी लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। वारदात की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन घटनास्थल में पहुंचे।
वारदात के बारे में स्थानीय मिंटू गुप्ता ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही शशि बाला नाम की महिला से 45 हजार रुपये छीन कर बदमाश फरार हो चुके हैं। हमें समझ नहीं आ रहा कि बिश्नाह में हो क्या रहा है। हर तरफ चोरों और लुटेरों का आतंक है। पुलिस को चाहिए कि थाने की बैरकों से बाहर निकल कर सड़कों पर आकर नाकेबंदी करे, ताकि अपराधियों के दिल में पुलिस का खौफ बने। इतनी भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के बावजूद भी कोई पुलिस का जवान तैनात नहीं। उन्होंने कहा कि बाजार में कई दुकानों पर सीसीटीवी लगे हैं। उनके आधार पर ही पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर सकती है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें