फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब दरिया पर बनेगा JK का सबसे लंबा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क एवं भवन, लोक निर्माण विभाग चिनाब दरिया पर रियासत का सबसे बड़ा पुल बनाने जा रहा है। परगवाल-हमीरपुर को जोड़ने वाले पुल से छंब विधानसभा हलके के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


लगभग 30 किलोमीटर की दूर इस पुल से छंब और जम्मू के बीच की कम होगी। विभाग ने पुल का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि डेढ़ से दो महीनों के बीच इस पुल को मंजूरी मिल सकती है।

प्रस्तावित योजना के तहत पुल की लंबाई दो किलोमीटर तक रखी गई है। यह पुल परगवाल-हमीरपुर के बीच चिनाब दरिया पर बनेगा। इस पर 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू अखनूर को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल होगा

योजना मंजूर होने के बाद इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। छंब विधानसभा के 30 हजार से अधिक लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस समय इन लोगों को अखनूर से होकर जम्मू  आना पड़ता है। पुल बनने से वह लोग परगवाल से सीधा जम्मू के साथ जुड़ सकेंगे। इससे 30 किलोमीटर तक की दूरी कम हो जाएगी।

जम्मू अखनूर को जोड़ने वाला यह तीसरा पुल होगा। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अलोक मेंगी का कहना है कि जल्द ही पुल को मंजूरी मिल सकती है। केंद्र इस पर बातचीत कर चुका है। विशेषज्ञों की राय लेकर मंजूरी दी जाएगी।

जम्मू-अखनूर फोरलेन भी आगे बढ़ा
लोक निर्माण विभाग के पास तीन से चार विशेषज्ञ कंपनियां जम्मू अखनूर फोर लेन के लिए पहुंची हैं। कंपनियों ने रोड बनाने के लिए टेंडर पास किया है। जल्द ही उक्त रोड का प्रोजेक्ट शुरू होगा। इस

साल इसके काम शुरू होने की संभावना है। कटड़ा-दोमेल फोरलेन को भी मंजूरी मिल गई है। इसका काम भी इस साल शुरू हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें