फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख गैलन पेयजल शार्टफाल में जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनाब पेयजल परियोजना के लिए 1008 करोड़ की राशि की उपलब्धता न हो पाने की वजह से शीतकालीन राजधानी जम्मू में पेयजल का शार्टफाल करीब 25 लाख गैलन को भी पार कर चुका है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए हाहाकार की स्थिति पैदा होने के आसार हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एशियन डेवलपमेंट बैंक ने परियोजना के लिए लोन देने से लगभग इंकार कर दिया हुआ है। ऐसे में जापान इंटरनेशनल बैंक से संपर्क साधा गया है, लेकिन वहां से भी पिछले करीब एक साल से कोई हरी झंडी नहीं मिली है।

शीतकालीन राजधानी जम्मू की करीब 15 लाख की आबादी के लिए काफी अहम चिनाब परियोजना के फंड के फेर में लटक जाने की वजह से आने वाले सालों में पेयजल की विकट स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू में पेयजल की मांग 48 मिलियन गैलन

जम्मू में मौजूदा समय में तवी नदी पर ही शहर को पीने का पानी उपलब्ध करवाने का ज्यादातर दारोमदार है। इसके अलावा 200 के करीब ओवर हैड टैंक भी हैं। यह सब मिलाकर भी जम्मू में पेयजल की मांग 48 मिलियन गैलन डेली की जगह करीब 45.5 मिलियन गैलन डेली पानी की उपलब्धता ही हो पा रही है।

गर्मी के मौसम में एकाएक पानी की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रियों के जम्मू पहुंचने, पर्यटकों और श्री माता वैष्णो देवी आदि के भक्तों के पहुंचने से मांग और बढ़ जाती है।

चिनाब पेयजल परियोजना से 225 मिलियन गैलन डेली पानी को लिफ्ट करने की योजना थी। इससे शीतकालीन राजधानी जम्मू की अगले तीस साल की पेयजल की मांग को पूरा किया जा सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें