फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर

Tue, 26 Mar 2024 10:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों के बारे में हेल्प लाइन के नंबर विवरण के साथ जानकारी अग्रेषित करें। ऐसे संदेशों के प्राप्त होने पर पुलिस संदेश के मूल प्रेषक का पता लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चुनावों के दौरान कश्मीर घाटी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों की निगरानी के लिए चुनाव हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। पुलिस नियंत्रण कक्ष कश्मीर में स्थापित चुनाव हेल्पलाइन नंबर "8899868589" चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक संदेशों से उत्पन्न संभावित खतरे को कम करने के लिए काम करेगा।

विज्ञापन


पुलिस ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेशों के बारे में हेल्प लाइन के नंबर विवरण के साथ जानकारी अग्रेषित करें। ऐसे संदेशों के प्राप्त होने पर पुलिस संदेश के मूल प्रेषक का पता लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी करेगी। पुलिस के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य गलत सूचना के प्रसार को रोकना और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें